लखनऊ। जनविकास महासभा, उत्तर प्रदेश ने रियल इस्टेट कारोबारी सौभाग्य वर्धन को लखनऊ मण्डल का संरक्षक बनाया है। आज यहां विभूतिखण्ड, गोमतीनगर में आयोजित कार्यक्रम में जनविकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने सौभाग्य वर्धन को मनोनयन पत्र सौंपा।
इस मौके पर महासभा के पदाधिकारियों में अजय यादव-मंत्री, वी.एन. तिवारी-कोषाध्यक्ष, शिशिर श्रीवास्तव-लखनऊ मण्डल प्रभारी, दिव्या शुक्ला-प्रदेश संगठन मंत्री, श्रीमती सुमन तिवारी-प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संरक्षक, अनूप यादव, सुनील सिंह, आशीष त्रिपाठी, अनिल दुबे, अमित सिंह, अभिषेक तिवारी, मोहम्मद आदिल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।